Monday, October 4, 2010

राज बब्बर ने किया निरंजन परिहार की पुस्तक का विमोचन


विख्यात फिल्म अभिनेता और कांग्रेस सांसद राज बब्बर ने मीडिया विशेषज्ञ निरंजन परिहार द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘जिन दर्शन, तिन चंद्रानन’ का निमोचन किया। राज बब्बर ने इस अवसर पर कहा कि आज की सबसे बड़ी जरूरत युवा पीढ़ी को जगाने की है। अमेठी के राजा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ. संजय सिंह एवं सूफी संत अरविंद गुरुजी इस समारोह में विशिष्ट अतिथि थे। राजस्थान प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुंबई के महालक्ष्मी स्थित टी.जी. पेवेलियन में हुए इस भव्य समारोह में कई जाने माने उद्योगपति, व्यवसायी और फिल्म जगत, मीडिया और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोग विशेष रूप से आए थे।

आचार्य चंद्रानन सागर सूरीश्वर महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस समारोह में मुंबई भाजपा के अध्यक्ष राज के पुरोहित, महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक गिल्बर्ट जॉन मेंडोंसा, विधायक बाला नांदगांवकर, संगीतकार राम शंकर आदि कई प्रमुख लोग भी इस समारोह में विषेश रूप से उपस्थित थे। इस समारोह में समाज के लिए विशिष्ट काम करने के लिए सांसद राज बब्बर और डॉ. संजय सिंह ने मीडिया विशेषज्ञ निरंजन परिहार का धन्यवाद जताते हुए कहा कि ऐसे युवाओं का लाभ समाज को मिलता रहना चाहिए। इसके लिए और प्यास की जरूरत है। इस समारोह में अमेरिका, इंग्लेंड, दुबई, आदि देशों के अलावा राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाड़ु सहित विभिन्न प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग विशेष रूप से आए थे।


फोटो कैप्शन : मीडिया विशेषज्ञ निरंजन परिहार द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘जिन दर्शन, तिन चंद्रानन’ का विमोचन करते हुए फिल्म अभिनेता और कांग्रेस सांसद राज बब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ. संजय सिंह, सूफी संत अरविंद गुरुजी, प्रवीण शाह, मोती सेमलानी, ललित शक्ति, संगीतकार राम शंकर व राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी।